ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

इस्तीफे के बाद बोले कार्तिकेय कुमार, रोज़ हो रही थी मेरी बेइज़ती, भूमिहार होने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा

PATNA : मंत्री पद से इस्तीफ देने के बाद विधि विभाग के पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने खुलकर मीडिया से बातचीत की है और अपने इस्तीफे का कारण भी बताया

इस्तीफे के बाद बोले कार्तिकेय कुमार, रोज़ हो रही थी मेरी बेइज़ती, भूमिहार होने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मंत्री पद से इस्तीफ देने के बाद विधि विभाग के पूर्व मंत्री कार्तिकेय कुमार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने खुलकर मीडिया से बातचीत की है और अपने इस्तीफे का कारण भी बताया है। इस दौरान कार्तिकेय कुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 



कार्तिकेय कुमार ने कहा कि बीजेपी को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि आरजेडी कोटे में भूमिहार समाज से किसी को मंत्री बनाया गया है। वे बार-बार मेरी छवि धूमिल करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें सोच रहे थे। इससे मेरी इमेज तो खराब हो ही रही थी, लेकिन साथ-साथ पार्टी और मेरे नेता की भी छवि धूमिल हो रही थी। इससे बेहतर मैंने इस्तीफा देना समझा। 



जब पत्रकारों ने कार्तिकेय कुमार से ये पूछा कि क्या विभाग बदल दिए जाने से आपको कोई नाराज़गी थी, तो जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा की मुझे इससे कोई नाराज़गी नहीं थी। सरकार ने मुझपर भरोसा जताते हुए मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी थी और इसको मैं ईमानदारी से निभाना चाहता था। लेकिन, बीजेपी के नेता मेरी छवि खराब करने की हर संभव कोशिश कर रहे थे। यही वजह है कि मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और आज अपहरण केस की कोर्ट में सुनवाई भी होने वाली है। फैसला आ जाने के बाद सरकार में मुझे जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाने के लिए मैं तैयार रहूंगा।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें