ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

ICU में एडमिट लालू यादव की पहली तस्वीरें आई सामने, जानिए कैसी है तबीयत

PATNA : सीढ़ियों से गिरने के बाद चोटिल हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट कर रखा

ICU में एडमिट लालू यादव की पहली तस्वीरें आई सामने, जानिए कैसी है तबीयत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सीढ़ियों से गिरने के बाद चोटिल हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एडमिट कर रखा है और उनकी सेहत को लेकर जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत स्थिर बनी हुई है। लालू यादव का दाहिना कंधा फैक्चर हो चुका है। इसकी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो रही है। डॉक्टर उन्हें पेन किलर दे तो रहे हैं लेकिन इसका डोज बेहद लिमिट किया गया है क्योंकि लालू यादव को किडनी की भी बीमारी है।


इस बीच आईसीयू में एडमिट लालू यादव की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। फर्स्ट बिहार इन तस्वीरों को साझा कर रहा है लालू यादव से उनकी बेटियों ने वीडियो कॉल पर बातचीत की है। तेजस्वी यादव लगातार अपने पिता की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, वह पारस हॉस्पिटल में ही जमे हुए हैं। सोमवार को दिनभर लालू यादव का हाल-चाल जानने वाले नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। शाम के वक्त जीतन राम मांझी और चिराग पासवान भी पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। लालू यादव को दर्द की वजह से नींद नहीं आ रही थी, बाद में डॉक्टरों ने जब उन्हें दूसरी दवा दी तो लालू सो पाए। हालांकि लालू का इलाज कर रहे डॉक्टरों का यह भी कहना है कि दवा की ओवरडोज के कारण लालू यादव को रविवार की रात परेशानी शुरू हुई थी। 


आपको बता दें कि सोमवार की सुबह लालू यादव को लेकर तेजस्वी यादव पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। उसके पहले 10 सर्कुलर आवास पर सीढ़ियों से उतरने के दौरान लालू यादव का संतुलन बिगड़ गया था। वह गिर गए थे जिसकी वजह से उनके कमर और कंधे में चोट आई थी। बाद में लालू यादव का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो कंधे में फ्रैक्चर पाया गया। डॉक्टरों ने अभी लालू यादव को आराम की सलाह दी है। उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई है ताकि सांस लेने में कोई परेशानी ना हो और लालू यादव रिलैक्स महसूस कर सकें।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें