ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू सांसद, नीतीश कुमार के रामगढ़ दौरे को लेकर बातचीत

RANCHI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को लेकर झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व जेडीयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। बुके लेकर पहुंचे जेडी

हेमंत सोरेन से मिले जेडीयू सांसद, नीतीश कुमार के रामगढ़ दौरे को लेकर बातचीत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को लेकर झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व जेडीयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। बुके लेकर पहुंचे जेडीयू सांसद ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वही इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के झारखंड दौरे को लेकर भी बातचीत हुई। जेडीयू सांसद खीरू महतो ने हेमंत सोरेन को 21 जनवरी को प्रस्तावित बिहार के सीएम नीतीश कुमार के रामगढ़ दौरे की जानकारी दी।


बता दें कि 21 जनवरी को प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर जेडीयू ने तैयारी शुरू कर दी है। बिहार के मंत्री व झारखंड जेडीयू के प्रभारी अशोक चौधरी पिछले सप्ताह झारखंड पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अशोक चौधरी ने झारखंड का दौरा किया था। 


बता दें कि जेडीयू झारखंड में अपना विस्तार करना चाहती है और संगठन को मजबूत बनाना चाहती है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार झारखंड जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जनवरी को वहां जाएंगे। मुख्यमंत्री के झारखंड दौरे की तैयारी जेडीयू ने शुरू कर दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जेडीयू सांसद खीरू महतो ने नीतीश कुमार के दौरे की जानकारी दी साथ ही गठबंधन को लेकर भी उनसे बातचीत की। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें