ब्रेकिंग
BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Happy New Year 2025: नए साल पर तेजस्वी यादव ने ले लिया बड़ा संकल्प, इस अंदाज में दी नव वर्ष की बधाई

नए साल की शुरुआत के साथ लोग नए संकल्प ले रहे हैं. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक बड़ा संकल्प लिया है और बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने की बात कही है. इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में यह साल राजनीतिक दलों के लिए बेहद खास है.

Tejashwi resolution
नए साल में नया संकल्प
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Happy New Year 2025: नव वर्ष की शुरुआत होते ही पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई है। हर कोई अपने अपने तरीके से अपने सगे संबंधियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने अंदाज में लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और नए साल में एक बड़ा संकल्प ले लिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “नया साल बिहार के लिए नई उमंगें और नई आशाएं लेकर आ रहा है। नए साल 2025 में हम नई सोच, नई शक्ति, नए जोश, नए उत्साह, नए साहस और नए संकल्प के साथ बिहार को नई दिशा और नई मंज़िल तक ले जाने का वचन लेते हैं”।


वह आगे लिखते हैं, “बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने के लिए हमें एक सूत्र, एक बंधन में बंध कर एकजुट होकर एक लक्ष्य के लिए जी जान से काम करना होगा। हमारा एक होना ही एकमात्र मंत्र है बिहार को "नंबर 1 राज्य" बनाने का”।


तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने राज्य की जनता से पिछले दिनों जो वादे किए थे उन योजनाओं का जिक्र किया है और कहा है कि अगर इस साल बिहार में आरजेडी की सरकार बनती है तो वह सभी वादे पूरे किए जाएंगे। बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में नया साल 2025 सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें