ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

Happy New Year 2025: ‘गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा’ सीएम नीतीश ने दी नव वर्ष की बधाई, लालू बोले- नए साल में गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी है और कहा है कि इस साल गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा. उधर, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी अपने अंदाज में नए साल की बधाई दी है.

political new year
लालू-नीतीश ने दी बधाई
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Happy New Year 2025: नए साल के आगमन को लेकर हर कोई अपने-अपने तरीके से अपने सगे-संबंधियों को बधाई संदेश भेज रहा है। इसी बीच सियासी बधाईयों का सिलसिला भी जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेश की जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं तो वही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी अपने खांटी अंदाज में नए साल की बधाई प्रदेश के लोगों को दी है।


सीएम नीतीश कुमार ने देश और प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा”।


वहीं आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी अपने अंदाज में नए साल की बधाई दी है. लालू एक्स पर लिखते हैं, “नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी, बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें