ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या' बोली BJP..खोखले साबित होंगे सभी दावे

PATNA: जेडीयू विधानमंडल की बैठक में 4 विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद बड़ा खेल होने का दावा किया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि लालू का जादू चल गया। इस पर बीजेपी नेता संजय

'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या' बोली BJP..खोखले साबित होंगे सभी दावे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जेडीयू विधानमंडल की बैठक में 4 विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद बड़ा खेल होने का दावा किया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि लालू का जादू चल गया। इस पर बीजेपी नेता संजय मयूख ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हवा में जीने का अधिकार सबकों है। आरजेडी को भी स्वतंत्रता हैं कि वो हवा में राजनीति करे। स्पष्ट रूप से हम जीत दर्ज करेंगे कही से कोई दिक्कत नहीं है। जिनको दिक्कत है वो घर बंद करके बैठक कर रहे हैं। निश्चिंत रहिए तेजस्वी यादव को भी निश्चिंत करा दीजिए। कही से उछल कूद से सरकार नहीं बनती है। 


संजय मयूख ने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या पढ़े लिखे को फारसी क्या..राजद के लोग लोकतंत्र बचाने का काम नहीं कर रहे हैं बल्कि तेजस्वी बचाने का अभियान चला रहे हैं जो नाकाम साबित होगा। शत प्रतिशत मतदान होगा निश्चिंत रहिए। बिहार की जनता ने 2020 में भरोसा किया था आज हम उन भरोसे पर खड़े उतरेंगे। हम उनके जैसे चाहरदिवारी बंद करके विधायकों को नहीं रखते हम प्रशिक्षण कार्यक्रम करते हैं मैं भी उसमें शामिल था। कब तक बिहार के साथ खेला करेंगे। इसलिए खेला अब बंद। ये नीतीश कुमार जेडीयू और भाजपा की सरकार की सरकार है। जो बड़े बड़े दावे किये जा रहे है वो खोखले साबित होंगे। 


वही जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने भी कह दिया है कि अब खेला नहीं होगा। कल नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। सारे विधायक आए थे कोई गायब नहीं था। कोई खेला नहीं हुआ है। सब गलत बोलता है लालू जी फोन नहीं आया था कोई फोन नहीं किया है लालू से पहले बात किये थे अब नहीं करेंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें