ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन, बीजेपी नेता अजय सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित

Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन हो गया. टूर्नामेंट में गड़हनी-11 ने फाइनल में जीत दर्ज की है. मुख्य अतिथि अजय सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया.

Ara News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ara News: रविवार को बीरमपुर में आयोजित सातवें क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरा की गड़हनी-11 और रोहतास की AB-11 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें गड़हनी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।


समापन समारोह में उद्योगपति एवं समाजसेवी भाजपा नेता अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को 15,000 की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफ़जाई करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।


इस टूर्नामेंट में भोजपुर, रोहतास, सारण, कैमूर और बक्सर समेत कुल 5 जिलों की 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक, खेल प्रेमी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ़ की।


मुख्य अतिथि अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "गांवों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। यह टूर्नामेंट सिर्फ़ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख देने का माध्यम है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें