ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Gopal Mandal: 'दारू पीकर ज्यादा कमर लचकाएगी'..छैला बिहारी का आरोप-गोपाल मंडल ने ऑफर की थी शराब, कहा-'ऐसे लोगों को थप्पड़ मारना चाहिए'

Gopal Mandal: कलाकार छैला बिहारी ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। छैला बिहारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने उन्हें कार्यक्रम में शराब ऑफर की थी।

Gopal Manda
छैला बिहारी का आरोप-गोपाल मंडल ने ऑफर की थी शराब
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gopal Mandal: जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडर पर कलाकार छैला बिहारी ने गंभीर आरोप लगाये हैं। होली में अश्लील गाना गाकर फंसे गोपाल मंडल पर  छैला बिहारी ने शराब ऑफर करने का आरोप लगाया है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जिस मंच से अश्लील शब्दों का प्रयोग करके गाना गाया था उस मंच पर कलाकार छैला बिहारी होली पर गाना गा रहे थे। आरोप लगने के बाद विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया था कि उस अश्लील शब्द का प्रयोग उन्होंने नहीं बल्कि भीड़ में किसी ने किया था। वीडियो वायरल होने के बाद छैला बिहारी ने भी गोपाल मंडल पर कई सारे गंभीर आरोप लगाये। छैला बिहारी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


छैला बिहारी का जो बयान वायरल हुआ है उसमें वो दावा कर रहे हैं कि कार्यक्रम के दौरान शराब पीने का ऑफर भी उन्हें विधायक गोपाल मंडल ने किया था। छैला बिहारी ने कहा कि उन्होंने मुझसे कई बार पूछा कि इस ब्रांड का शराब पीजिएगा। उन्होंने कहा कि 'यदि लड़की लोग थोड़ा-थोड़ा पी लेगी, तो ज्यादा अच्छे से कमर लचकायेगी।' छैला बिहारी ने दावा किया कि उनसे कई बार पूछा गया था लेकिन उन्होंने शराब पीने से मना कर दिया। 


छैला बिहारी ने वायरल वीडियो में विधायक को इस हरकत के लिए महिलाओं से माफी मांगने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कार्यक्रम के दौरान ही थप्पड़ मारना चाहिए था। इतना ही नहीं, गोपाल मंडल को विवादित विधायक बताते हुए छैला बिहारी ने मुख्यमंत्री से गोपाल मंडल पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। आपको बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल होली मिलन समारोह में महिला गायक के गाल पर 500 का नोट चिपकाने और सरेआम मंच पर अश्लील गाना गाकर विवाद में फंस गये हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें