ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: ‘राहुल-तेजस्वी कंस के रास्ते पर, उनका नाश तय’ महागठबंधन की यात्रा पर गिरिराज सिंह का तीखा वार

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तुलना कंस से करते हुए कहा कि उनका नाश तय है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन, वंशवाद और भ्रष्टाचार पर भी जोरदार हमला बोला।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने दोनों नेताओं की तुलना कंस से की। उन्होंने कहा कि ये लोग कंस के रास्ते पर चलने वाले हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का नाश कर धर्म की स्थापना की थी, वैसे ही यहां भी कुछ कंस मौजूद हैं। मैं यही कहना चाहूंगा कि उनका नाश भी तय है।


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं। जनता इनके काम को देख रही है और इस बार भी एनडीए को अपार बहुमत के साथ आशीर्वाद मिलेगा। भाजपा नेता ने विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण की धरती पर झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों की कोई जगह नहीं है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बेगूसराय की सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यह दावा वह किसी अहंकार में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि गरीबों और जनता के बीच जाकर हम कह सकते हैं कि सातों विधानसभा सीटें एनडीए जीतेगा, कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।


राहुल गांधी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें नौटंकीबाज़ करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकली गांधी परिवार में पैदा हुए हैं और दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव के बेटे को भी केवल वंशवाद की वजह से पहचान मिली है। गिरिराज ने आरोप लगाया कि ये लोग संविधान की कॉपी लेकर चलते हैं, लेकिन संविधान मानते नहीं। ये चुनाव आयोग को सबूत नहीं दिखाएंगे और देश में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें