ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Politics: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन करने पर भड़के गिरिराज सिंह, पटना पहुंचते ही खूब बरसे

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सीजफायर हो या लड़ाई हो, भारत के तमाम लोगों को भारतीय सेना एवं उनके शौर्य पर गर्व है। हमें गर्व है कि पूरी दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य को देखने का अवसर मिला।

Bihar Politics
सेना एवं उनके शौर्य पर हमें गर्व
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान के इस नापाक हरकत पर विरोधियों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सीजफायर हो या लड़ाई हो, भारत के तमाम लोगों को भारतीय सेना एवं उनके शौर्य पर गर्व है। हमें गर्व है कि पूरी दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य को देखने का अवसर मिला। हमें सेना के शौर्य पर भी गर्व है देश के नेतृत्व पर भी गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना पर पूरे भारतवासियों को गर्व है।


वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के यह ट्वीट करने पर कि जो देश अमेरिका के ट्वीट पर चले वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश अपने शौर्य के दम पर चलता है और सेना का शौर्य नेतृत्व का शौर्य दुनिया ने देखा है।


कांग्रेस द्वारा पटना की सड़कों पर इंदिरा गांधी की तस्वीर एवं उस पर इंदिरा जैसा कोई नहीं लिखे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि भारतीय सेना एवं देश के नेतृत्व पर गर्व है। सेना को खुली छूट दी जाती है और पूरी दुनिया ने भारत के ताकत को देखा है, पोस्टर कौन लग रहा है इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आज नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज करके कोई नहीं चल सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें