ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह ने दमभर सुनाया

Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पटना में जोरदार हमला बोला है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बिहार दौरे से पहले उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर पर ह्वाइट टीशर्ट अभियान की शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी के बिहार आने और बेगूसराय में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 साल कांग्रेस ने इस देश में राज किया तो कितना रोजगार दे पाए। यह कुकर्म उन्होंने किया है। 60 साल इनके पाप का, इनके कुकर्म का नरेंद्र मोदी ने 10 साल में भरने का काम किया है। आज आप देखेंगे 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर हैं। 1971 में इंदिरा गांधी एक नारा दिया था, कांग्रेस आधी रोटी खाएंगे इंदिरा को लायेगे।


उन्होंने कहा कि इंदिरा आ गई, गरीब गरीब होते चला गया। नरेंद्र मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर निकालने का काम किया है। 10 साल में सारे चार करोड़ इंदिरा आवास बनाकर गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, बिजली दिया, अनाज दिया, गैस का कनेक्शन दिया। नरेंद्र मोदी ने सबल बनाने का काम किया है। राहुल गांधी को प्रायश्चित करना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रायश्चित करने के लिए सिमरिया धाम चले जाएं। गोबर बालू खाकर गंगा जी से माफी मांगे और प्रायश्चित करें। व्हाइट कॉलर शर्ट पहनकर के भ्रम पैदा करने की कोशिश करेंगे लेकिन लोग उनको जानते हैं कि 60 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। मोदी तो देश को भी 10 साल में पांचवें स्थान पर ले गये। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके पापा राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोल केमिकल्स खुलेगा, नहीं खुला। नरेंद्र मोदी ने 25 हजार करोड़ लगा कर हल्दिया से तेल ला करके बिहार सरकार को भी 9000 करोड़ 10000 करोड़ टैक्स देने का काम किया। पेट्रोल केमिकल्स भी खुलेगा, फर्टिलाइजर्स भी खुलेगा, बंद हुआ था वह भी खुला। नरेंद्र मोदी ने केवल बिहार का ही नहीं पूरे देश का विकास किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें