ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

गिरिराज सिंह ने टिकट तो दिलवा दिया लेकिन भितरघात से कैसे बचेंगे कुंदन सिंह?

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र की एकमात्र विधानसभा सीट पर अपने मनचाहे उम्मीदवार को टिकट दिलवा दिया। बेगूसराय से जब बीजेपी के उम्मीदवार की घोषणा हुई

गिरिराज सिंह ने टिकट तो दिलवा दिया लेकिन भितरघात से कैसे बचेंगे कुंदन सिंह?
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र की एकमात्र विधानसभा सीट पर अपने मनचाहे उम्मीदवार को टिकट दिलवा दिया। बेगूसराय से जब बीजेपी के उम्मीदवार की घोषणा हुई तो कुंदन सिंह का नाम सामने आते ही यह साफ हो गया कि गिरिराज बाबू ने बेगूसराय में जिसे चाहा उनको टिकट दिलवा दिया। बेगूसराय से बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर कुंदन सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया लेकिन उनकी असल चुनौती आगे शुरू होने वाली है। 


बेगूसराय विधानसभा सीट पर कुंदन सिंह को बाहरी उम्मीदवारों से ज्यादा बड़ी चुनौती पार्टी के अंदर खड़े उनके विरोधियों से मिल रही है। पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला सिंह की बहू वंदना सिंह इस मामले पर पहले ही गिरिराज सिंह से लेकर कुंदन सिंह तक को खरी-खोटी सुना चुकी है और अब बेगूसराय में पार्टी के जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार ने भी मोर्चा खोल दिया है। आशुतोष पोद्दार हीरा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर टिकट बंटवारे में मनमानी करने का आरोप लगाया है। आशुतोष पोद्दार का आरोप है कि सांसद गिरिराज सिंह ने विधानसभा का टिकट बेचने का काम किया। साथ ही साथ उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 15 अक्टूबर को नामांकन करने का भी ऐलान कर दिया है। 


इतना ही नहीं बेगूसराय में पहले एबीवीपी और फिर बीजेपी में सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता की पहचान रखने वाले संजय गौतम में भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी नेता अनिल कुमार देव ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इन सभी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से कुंदन सिंह की पेशानी पर बल पड़ना लाजमी है। गिरिराज सिंह ने भले ही लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को बेगूसराय सीट पर मात दे दी हो लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए जिस कुंदन को चुना है वह वाकई भितरघात की आग में तपकर निकल पाएगा यह वक़्त बताएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें