ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

चिराग ने नीतीश पर बोला हमला: कहा- व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की बली चढ़ रहा बिहार

DESK: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि उनकी नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर

चिराग ने नीतीश पर बोला हमला: कहा- व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की बली चढ़ रहा बिहार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि उनकी नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। चिराग ने कहा कि इनकों शर्म नहीं आता कि बिहार के मुख्यमंत्री ये ठीक से नहीं बन पाए अब देश का प्रधानमंत्री बनने चले हैं।


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का गया से चतरा जाने के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड के चतरा नगर भवन में आयोजित पासवान परिवार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चिराग पासवान शामिल हुए। इससे पूर्व बोधगया में प्रेस को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।


जमुई सांसद चिराग पासवान ने आगे कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए थे तब गुजरात मॉडल दिखाए थे नीतीश कुमार कौन सा मॉडल दिखाएंगे। क्या है नीतीश मॉडल। चिराग मॉडल ने तो आपके नीतीश मॉडल को धरासायी कर दिया। चिराग मॉडल की वजह से नीतीश मॉडल पहले से तीसरे नंबर का बन गया है।


चिराग ने कहा कि 2024 में जनता आपकों क्यों प्रधानमंत्री पद का दावेदार माने वो भी ऐसा गठबंधन जिसमें भानूमति का कुनबा है। जब एक मंच पर तमाम विपक्षी नेता एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े होते है विपक्षी एकता दिखाने के लिए एक मंच पर एक दर्जन से ज्यादा पीएम पद के दावेदार दिख जाते है। 


चिराग ने कहा कि बिहार व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की बली चढ़ रहा है। बिहार में बढ़े आपराधिक वारदातों के संबंध में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। हर किसी को टारगेट करके मारा जा रहा है और सरकार खामोश है। मुख्यमंत्री की नजर 2024 लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें