ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

गठबंधन का नाम भारत रख लेंगे तो क्या देश का भी नाम बदल देंगे? सीएम केजरीवाल का तीखा सवाल

DELHI: देश में इंडिया और भारत को लेकर छिड़े विवाद के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या विपक्षी द

गठबंधन का नाम भारत रख लेंगे तो क्या देश का भी नाम बदल देंगे? सीएम केजरीवाल का तीखा सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: देश में इंडिया और भारत को लेकर छिड़े विवाद के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया से बदलकर भारत रख लिया जाएगा तो देश का भी नाम बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि बीजेपी को लगता है कि उसका दो चार वोट कम हो जाएगा इसलिए देश का ही नाम बदल देने की कोशिश की जा रही है, ये तो देश के साथ गद्दारी है।


अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कई सारी पार्टियों का एक गठबंधन बना है जिसका नाम इंडिया रखा गया है। अगर किसी पार्टियों का गठबंधन का नाम इंडिया रखा जा रहा है तो क्या बीजेपी वाले देश का नाम बदल देंगे? देश तो 140 कराड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का देश थोड़े ही है। कल अगर इंडिया एलाइंस ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या भारत का नाम भी बदल देंगे। इसके बाद भारत का नाम क्या रखेंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रख देंगे। 


अगर कल इंडिया गठबंधन ने एक मीटिंग कर गठबंधन का नाम इंडिया से बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये लोग भारत का नाम भी बदल देंगे। ये कैसा मजाक है, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति है और इतना पुराना हमारा देश है और उसका नाम केवल इस लिए बदला जा रहा है क्योंकि इंडिया गठबंधन बन गया है और बीजेपी के यह लग रहा है कि दो-चार वोट इनके कम हो जाएंगे, तो वोट कम हो जाएंगे इसलिए भारत का ही नाम बदल दो.. ये तो देश के साथ गद्दारी है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें