ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar Politics: पूर्व सांसद पप्पू सिंह बने जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया एलान

Bihar Politics: आखिरकार जन सुराज पार्टी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल ही गया। पूर्णिया संसदीय सीट से दो बार सांसद रहे पप्पू सिंह जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने उनके नाम का एलान किया।

Bihar Politics
जन सुराज पार्टी को मिला पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पार्टी को धारदार बनाने में जुटे हुए हैं। पार्टी में आरसीपी सिंह को शामिल करने के बाद अब उन्होंने जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। पूर्णिया संसदीय सीट से दो बार सांसद रहे उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।


जन सुराज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह पूर्णिया से दो बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। साल 2019 में जब जेडीयू और बीजेपी दोबारा साथ आए तो यह सीट जेडीयू के पास चली गई थी। तब पप्पू सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस से अलग होने के बाद पप्पू सिंह पिछले कुछ समय से जन सुराज के लिए काम कर रहे थे। पप्पू सिंह ब्यूरोक्रेट और राजनीतिक परिवार से आते हैं और काफी संपन्न हैं।


अब प्रशांत किशोर ने पप्पू सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। पटना में आयोजिक प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पप्पू सिंह के नाम का एलान किया। पीके ने कहा कि पार्टी के 150 सदस्यों की कोर कमेटी ने बहुमत से नहीं बल्कि सर्वसम्मति से तय किया है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें