ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे

Arvind Kejriwal Daughter Wedding: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गईं।

Arvind Kejriwal Daughter Wedding
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Arvind Kejriwal Daughter Wedding: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गईं। उन्होंने संभव जैन के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में सात फेरे लिए।


इससे पहले, 17 अप्रैल को दिल्ली के शंगरी-ला होटल में मेहंदी और अन्य रस्में संपन्न हुई थीं। यह कार्यक्रम सीमित लोगों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए थे।


मेहंदी और अन्य रस्मों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केजरीवाल दंपति को साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। साथ ही भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ डांस किया।


हर्षिता और संभव ने हाल ही में एक स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों ने IIT दिल्ली से साथ में पढ़ाई की है। हर्षिता ने 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की थी और IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह डिपार्टमेंट में तीसरे स्थान पर रही थीं और उन्हें कई कंपनियों से नौकरी के ऑफर भी मिले थे।


अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम की एक कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम किया। इसके बाद वह Basil Health कंपनी की को-फाउंडर बनीं। पेशेवर जीवन के साथ-साथ हर्षिता ने अपने पिता की राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों में भाग लिया और 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने पिता व पार्टी के लिए प्रचार किया था। अब शादी के बाद, 20 अप्रैल को विवाह का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें