ब्रेकिंग
नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

‘एक हजार के नोट हो गए हैं बाबूलाल मरांडी.. अब चलने वाले नहीं’ कांग्रेस का बड़ा हमला

RANCHI: झारखंड कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जोरदार हमला बोला है और उनकी तुलना एक हजार के पुराने नोट से कर दिया है। झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने

‘एक हजार के नोट हो गए हैं बाबूलाल मरांडी.. अब चलने वाले नहीं’ कांग्रेस का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जोरदार हमला बोला है और उनकी तुलना एक हजार के पुराने नोट से कर दिया है। झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी एक हजार रुपये के नोट हो गए हैं और अब वे चलने वाले नहीं हैं।


दरअसल, डुमरी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बयानबाजियों का दौर चरम पर हैं। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी पर हमला बोला है। राजेश ठाकुर ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के बयानों से लग रहा है कि वे हार रहे हैं और  बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो भी कर ले लेकिन जनता उसके झांसे में नहीं आने वाली है।


राजेश ठाकुर ने हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में की गई कमी को केंद्र सरकार की मजबूरी बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दबाव में आकर सिलेंडर का दाम कम किया है। उन्होंने कहा है कि एनडीए के डीएनए में ही लूट मौजूद है। सरकार अमीरों को और अमीर एवं गरीबों को और गरीब बना रही है। अब चुनाव सामने है ऐसे में सरकार को जनता के दर्द का अहसास हो रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें