ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bhupesh Baghel: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड, एकसाथ 15 जगह छापेमारी से हड़कंप

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री के बेट

Bhupesh Baghel
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे 15 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। माना जा रहा है कि ईडी पूर्व सीएम के बेटे पर शिकंजा कस सकती है।


जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में ईडी की जांच के दौरान पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य का नाम सामने आया था। सुबह-सुबह पूर्व सीएम के बेटे के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है।


बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी बड़े एक्शन ले चुकी है। ईडी ने पिछले साल कई आरोपियों की 205.49 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति को जब्त कर चुकी है। साल 2017 में शराब खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई ती लेकिन सरकार बदलने के साथ ही यह सिंडिकेट के हाथ का खिलौना बन गया था।


आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर CSMCL के सभी कामों के टेंडर सिंडिकेट के लोगों को ही दिए जा रहे थे। सिंडिकेट ने इसमें बड़ा कमीशन कमाया जिसमें राजनीतिक दलों का भी हिस्सा था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें