ब्रेकिंग
नालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप

डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद कर पत्नी ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, एक माह पहले ही की थी लव मैरिज

DESK: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद कर पत्नी ने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. दोनों ने एक माह पहले ही लव मैरिज किया था. यह घटना छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग ज

डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद कर पत्नी ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, एक माह पहले ही की थी लव मैरिज
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद कर पत्नी ने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. दोनों ने एक माह पहले ही लव मैरिज किया था. यह घटना छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है.


खाना खाने के बाद किया सुसाइड

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों आनंद विहार कॉलोनी में रह रहे थे. मृतका प्रीति के पेशे से नर्स थी तो पति महेंद्र देवांगन डॉक्टर हैं. महेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के दौरान पत्नी परेशान लग रही थी. इस दौरान उसने बाहर से बेडरूम बंद कर दिया और सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. आवाज देने के बाद जब नहीं आई तो पड़ोसियों को कॉल किया, दरवाजा खोला तो खोजने के लिए निकला. जिसके बाद वह देखा तो वह घर के पीछे गिरी हुई थी. डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया. 

ब्लैकमेलिंग से थी परेशान

महेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसको ब्लैकमेलिंग को लेकर कॉल आ रहे थे. जिसके कारण वह परेशान रहती थी. दोनों ने एक माह पहले ही कोर्ट में जाकर लव मैरिज किया था. एक हॉस्पिटल में काम करने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे के करीब आए थे. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों के परिवार के लोग भी इस शादी से खुश थे. पत्नी पहले से शादीशुदा थी उसकी एक बेटी भी थी, लेकिन वह पति से तलाक ले ली थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें