ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

CM बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, आतिशी के सभी निजी स्टाफ की छुट्टी, मूल कैडर भेजे गए अफसर

Delhi CM In Action: दिल्ली में सीएम पद की गद्दी संभालते ही रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी हैं।

 Delhi CM In Action
आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की छुट्टी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi CM In Action: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी हैं। साथ ही जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया गया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। दिल्ली की कमान संभालने के बाद नई सीएम रेखा गुप्ता की ये पहली कार्रवाई है। 


सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था। उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।  सरकारी आदेश में कहा गया है कि, "सीएम और मंत्रियों के कार्यालयों में 'डायवर्टेड क्षमता में तैनात' विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों, अस्पतालों आदि के सभी अधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कर्तव्यों से मुक्त माना जाएगा और वे तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि को रिपोर्ट करेंगे।"


आदेश में आगे कहा गया है कि, सीएम और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव सौंपेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अपना काम करना जारी रखेंगे। नव-शपथ ग्रहण करने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री अगले आदेश तक अपने-अपने कार्यालयों में रहेंगे"। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया था। इसमें जितने भी नॉन ऑफिशियल स्टाफ है उनकी लिस्ट मांगी गई थी। केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के नॉन ऑफिशियल स्टाफ की नियुक्ति हुई थी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें