ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की सड़कों पर उतरीं सीएम रेखा गुप्ता...फिर कार वाले के सामने जोड़ लिये हाथ, जानिये पूरा मामला

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्लीवालों से अपील करती नजर आईं कि सड़कों पर गौ माता के लिए रोटी या भोजन डालना न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी पाप माना जाता है।

Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली की सड़कों पर उतरीं सीएम रेखा गुप्ता...फिर कार वाले के सामने जोड़ लिये हाथ
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सड़कों पर गायों को रोटी डालने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। सीएम ने स्वच्छता और गौ-सेवा के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है। जिसे लेकर सीएम खुद दिल्ली की सड़कों पर उतर गईं हैं। सड़कों पर उतर कर सीएम दिल्लीवासियों से अपील कर रही हैं कि सड़कों पर गायों के लिए रोटी ना डालें।


दरअसल दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। इसमें भी आवारा गायों की वजह से और परेशानी बढ़ जाती है। लोगों का कभी-कभी पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि लोग सड़क पर ही गायों को रोटी डालने लगते हैं। ऐसे में गायें वहीं मंडराने लगती हैं। जिसे रोकने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।


दिल्ली की सड़कों पर उतरकर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की स्वच्छता और विकास के लिए एक नई मुहिम शुरू की है। वह लोगों को समझा रही हैं कि सड़कों पर गायों के लिए रोटी मत डालिए। इससे स्वच्छ दिल्ली को बट्टा लगता है। सीएम रेखा गुप्ता आज कार चालकों से हाथ जोड़कर विनती करती नजर आई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्लीवालों से अपील करती नजर आईं कि सड़कों पर गौ माता के लिए रोटी या भोजन डालना न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी पाप माना जाता है। उन्होंने स्वच्छ दिल्ली विकसित दिल्ली के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनता से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। 


आज सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़क पर गायों और उसे रोटी देने वालों को देखकर अपना काफिला रोक दिया। गायों को बीच सड़क रोटी देने वाले एक कार चालक से सीएम ने हाथ जोड़कर अपील की। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के फेसबुक पेज से वीडियो लाइव हुआ। इस वीडियो में वह दिल्ली की सड़क पर लोगों को समझाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक कार चाल को टोकती हैं। क्योंकि कार सवार ने सड़क पर ही गाय के लिए रोटी डाली थी। इस पर रेखा गुप्ता उन्हें टोकती हैं और हाथ जोड़कर ऐसा न करने के लिए समझाती हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें