ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

Delhi CM Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की सीएम बनीं रेखा गुप्ता, जानिए.. कितनी संपत्ति की मालिक हैं नई मुख्यमंत्री

Delhi CM Rekha Gupta Net Worth: गुरुवार को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली की नई सीएम कितनी संपत्ति की मालिक हैं।

Delhi CM Rekha Gupta Net Worth

19-Feb-2025 08:41 PM

By FIRST BIHAR

Delhi CM Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। गुरुवार को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली की नई सीएम कितनी संपत्ति की मालिक हैं।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दायर हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है। उनकी इनकम का सोर्स वकील के रूप में है। वकालत उनका पेशा है और उनका राजनीतिक करियर रहा है। रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 कैश हैं और उनके बैंक खाते में 22,42,242 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं।


वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति के पास 53,68,323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। सीएम रेखा गुप्ता के पास अपनी कोई कार नहीं है। उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) की एक कार है। रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है। इस घर की कीमत करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा है।


बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।  50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। 


रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की। 


पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09 में एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। जबकि 2010 भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।