ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Delhi New CM: कौन होगा दिल्ली का नया CM? रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता रेस में शामिल

Delhi New CM: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह भी काफी भव्य होने वाला है। सीएम पद की रेस में ये बड़े नेता शामिल हैं।

 Delhi New CM
कौन होगा दिल्ली का नया CM?
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi New CM: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह भी काफी भव्य होने वाला है। इसके लिए खास तैयारियां भी की जा रही हैं। दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समारोह होगा। रामलीला मैदान में इस खास समारोह का आयोजन किया जाएगा। लेकिन दिल्ली का सीएम कौन होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।


सोमवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पार्टी इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला करेगी। मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंदर गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं। हालांकि, अब बवाना से विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह और मादीपुर (एससी) सीट से पहली बार बीजेपी के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल भी इस पद के दावेदारों में शामिल हैं। पार्टी में कई लोगों का मानना है कि बीजेपी नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक को चुन सकता है, जैसा कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हुआ था।


वहीं 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण के लिए करीब 30,000 लोगों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को सजाया-संवारा जा रहा है। इसकी चारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया जा रहा है और मैदान और उसके आसपास के फुटपाथों और सड़कों की सफाई की जा रही है। गेस्ट के लिए वीआईपी ब्लॉक सहित टेंटों के लेआउट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए करीब एक लाख लोगों के आयोजन स्थल के अंदर और बाहर मौजूद रहने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें