ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट, LG के अभिभाषण के बीच BJP विधायकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में आज CAG की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। LG के अभिभाषण के बीच BJP विधायकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाये हैं।

Delhi Assembly Session
दिल्ली विधानसभा पेश की गई CAG रिपोर्ट
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति से जुड़ी CAG रिपोर्ट पेश कर दी गई है। इसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। आज सिर्फ 1 रिपोर्ट पेश की गई है, अभी ऐसी 13 रिपोर्ट और पेश की जानी है। दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कैग रिपोर्ट को लेकर बेहद गंभीर टिप्पणियां की थी। कैग रिपोर्ट को पेश करने में लापरवाही बरती गई। कैग को जानबूझ कर रोके रखा गया। एलजी के पास समय रहते रिपोर्ट को नहीं भेजा गया था।


इससे पहले दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को उप राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नेता विपक्ष आतिशी सहित आप के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष की नेता आतिशी और गोपाल राय समेत आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं को नारेबाजी करने के लिए निलंबित कर दिया। विधानसभा से सस्पेंड होने के बाद आप के विधायक विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा के पास आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं


विधानसभा से पूरे दिन के लिए निलंबित किए जाने के बाद आप विधायक संजीव झा ने कहा, सोमवार को सीएम ऑफिस में डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो हटा दी गई है। उसकी जगह पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी गई। आज स्पीकर से पूछा गया कि क्या क्या पीएम मोदी डॉ. बीआर अंबेडकर से बड़े हैं। इस पर उन्होंने हमारी पार्टी के विधायकों को निलंबित कर दिया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें