ब्रेकिंग
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचादानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

सुरजेवाला के डिग्री दिखाओ नौकरी पाओ बयान पर BJP का पलटवार, चौबे बोले.. उनको डिग्री के बारे में जानकारी ही नहीं

PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार में डिग्री दिखाकर डॉक्टर नौकरी पा सकते हैं. क्योंकि बिहार में डॉक्टरों की कमी है. इस पर बीजेपी ने पलटवार

सुरजेवाला के डिग्री दिखाओ नौकरी पाओ बयान पर BJP का पलटवार, चौबे बोले.. उनको डिग्री के बारे में जानकारी ही नहीं
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार में डिग्री दिखाकर डॉक्टर नौकरी पा सकते हैं. क्योंकि बिहार में डॉक्टरों की कमी है. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. उनके समझदारी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पलटवार किया और कहा कि सुरेजवाला को यह पता नहीं डॉक्टर की डिग्री कैसे मिलती है. जब डिग्री के बारे में पता ही नहीं है वह कैसे नौकरी देने की बात करते हैं. 

देशवासियों को मिलेगा टीका

कोरोना के वैक्सीन को मुफ्त में देने के बयान को चुनाव आयोग द्वारा क्लीन चिट देने पर चौबे ने कहा कि कोरोना का टीका का परीक्षण चल रहा है. इसमें कामयाबी भी मिल रही है. अगर टीका आता है तो सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को वह भरोसा देते हैं कि टीका फ्री में दिया जाएगा. 

तेजस्वी पर निशाना

चौबे ने कहा कि पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसको मुद्दा ही समझ में नहीं आता है जो दसवीं पास ही नहीं कर सका वो व्यक्ति नीतीश कुमार को कोसने का काम करता है. वो कैबिनेट का सही स्पेलिंग कर दे यही बहुत है. उनके पिताजी ने एक लाख नौकरी देने का छपरा में एलान किया था और सबसे पैसा वसूल लिया. उस पैसे को लेकर लोग आंदोलन कर रहे थे. ये गप्पू,पप्पू और लप्पू की टीम है इनसे सावधान रहें. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें