ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

चर्चा में बीजेपी के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता की कथित शादी, 20 साल छोटी है पत्नी; सात फेरों की तस्वीरें हुई वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना के बीच कथित शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर, शादी की तस्वीरें वायरल लेकिन औपचारिक पुष्टि नहीं।

Marriage of BJP-Congress leader
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Marriage of BJP-Congress leader: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी नेता दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना के बीच शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस कथित शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। दोनों के बीच उम्र में लगभग 20 साल का अंतर है। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक इस शादी की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी सामने आ सकती है।


बताया जा रहा है कि दीपक और पल्लवी की यह कथित शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में हुई थी। वायरल तस्वीरों में दीपक (63) पल्लवी (43) की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया में यह दावा भी है कि पल्लवी ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। वहीं, कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें साझा कर दोनों को बधाई दी है।


दीपक जोशी देवास जिले से आते हैं और भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे 1983 से भाजपा के सदस्य हैं और 2003 में बागली से विधायक बने थे। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2023 में वे उपेक्षा के चलते कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार गिरने और भाजपा सरकार बनने के बाद वापस भाजपा में शामिल हो गए। दीपक की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था। पल्लवी महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रह चुकी हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दीपक और पल्लवी की शादी की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस शादी और तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया में चर्चा है कि यह विवाह दीपक के परिवार के सामने आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें