ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Congress Turkey boycott video: तुर्की पर बहिष्कार के सवाल से कतराए कांग्रेस प्रवक्ता, वीडियो वायरल; बीजेपी ने बताया राष्ट्रविरोधी रवैया

Congress Turkey boycott video: कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार से जुड़े सवाल पर जब वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने टालमटोल किया, मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला|

Congress Turkey boycott video, BJP Congress Clash, Pawan Khera Jairam Ramesh, India Turkey Relations, viral video, political controversy, कांग्रेस तुर्की बहिष्कार, बीजेपी बनाम कांग्रेस, पवन खेड़ा वायर
पवन खेड़ा और जयराम रमेश
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Congress Turkey boycott video: बुधवार को कांग्रेस पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार को लेकर सवाल किया गया, तो पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और जयराम रमेश एक-दूसरे को माइक थमाते नजर आए। पत्रकार के पूछे सवाल का जवाब देने से बचते हुए पवन खेड़ा ने कहा, "हम इस मुद्दे पर बाद में बात करेंगे।"


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीजेपी हमलावर हो गई। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस को जनता से कटा हुआ बताते हुए कहा कि "देश तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान समर्थक रुख से नाराज़ है, लेकिन कांग्रेस इसमें भी चुप्पी साधे बैठी है।" मालवीय ने कहा, "भारत के लोग इन देशों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसी राष्ट्र-विरोधी मानसिकता दिखा रही है, जो इसे राजनीतिक रूप से और अलग-थलग कर रही है।"


कांग्रेस का पलटवार:

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर निर्णय लेना सरकार का अधिकार क्षेत्र है, विपक्ष का नहीं। पवन खेड़ा ने पूछा कि क्या भारत ने तुर्की से सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ लिए हैं? क्या दूतावास बंद कर दिया गया है? जयराम रमेश ने भी बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण के बावजूद मोदी सरकार ने संबंध सामान्य क्यों किए? और 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट क्यों दी?


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें