ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar Politics: "महिला की बात कांग्रेस के साथ” अभियान की हुई घोषणा, अलका लांबा और कांग्रेस नेताओं ने साधा बीजेपी पर निशाना!

Bihar Politics: बिहार में महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक नई पहल की शुरुआत की है। “महिला की बात कांग्रेस के साथ” अभियान के जरिए महिलाओं की समस्याएं सुनने और उनके समाधान की रूपरेखा तैयार करने जा रही है।

महिला कांग्रेस, Congress Women Wing, अलका लांबा, Alka Lamba, महिला की बात कांग्रेस के साथ, Mahila Ki Baat Congress Ke Saath, बिहार कांग्रेस, Bihar Congress, महिला सशक्तिकरण, Women Empowerment, सेनेटरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar politics:  कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की महिला विंग द्वारा बिहार में महिलाओं के लिए शुरू किए जा रहे विशेष अभियान “महिला की बात कांग्रेस के साथ” की घोषणा की गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक प्रतिमा दास सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 


प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि, "बिहार में महिलाओं के लिए योजनाएं तो बनती हैं, लेकिन अपराध और भ्रष्टाचार के कारण वे जमीनी हकीकत में तब्दील नहीं हो पातीं। कांग्रेस इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।" अलका लांबा ने जानकारी दी कि, "महिला की बात कांग्रेस के साथ" नामक यह अभियान 20 अप्रैल से 31 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत हर पंचायत और प्रखंड में महिला संवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, जीविका दीदियां, रसोइया महिलाएं और समाज की अन्य महिलाएं भाग लेंगी।


उन्होंने कहा, "हम सिर्फ घोषणा नहीं कर रहे, बल्कि एक न्याय पत्र तैयार कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं की समस्याएं और उनके समाधान दर्ज होंगे।" भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अलका लांबा ने कहा, "डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को सिर्फ ठगा है। नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए सामूहिक बलात्कार की जांच तक नहीं हुई। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हर क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के मानदेय को बढ़ाया जाएगा।" 


उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले ही बिहार के दो जिलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगवाई हैं, जहां हजारों महिलाएं सेनेटरी पैड तैयार कर स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार भी पा रही हैं। लांबा ने कहा, "महिला कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र में चार सीटों पर महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी और इस भ्रष्ट सरकार को घेरने का काम मजबूती से करेगी।" कांग्रेस के इस अभियान को बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मुद्दों को केंद्र में लाने की एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें