ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए...

Congress MLA Manoj Vishwas: बिहार के फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने राज्यसभा चुनाव में वोट न डालने की वजह स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राजेश राम को उचित सम्मान नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उनके बयान ने कांग्रेस के

क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए...
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Congress MLA Manoj Vishwas: बिहार के फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान अपना वोट नहीं डालने के पीछे की वजह स्पष्ट की है। उन्होंने मीडिया से खुलकर कहा कि उनके पार्टी नेता राजेश राम को सम्मान नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। विधायक ने यह भी कहा कि राजेश राम ने उन्हें इस चुनाव में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की अनुमति दी थी।


बता दें कि बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांचों सीटें जीतकर महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला। यही कारण रहा कि महागठबंधन के प्रत्याशियों को आवश्यक समर्थन नहीं मिल सका। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में वोट न डालने वाले विधायकों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।


मनोज विश्वास ने कहा, “मेरे नेता राजेश राम को उचित सम्मान नहीं मिला, इसलिए मैंने वोट नहीं डाला। मैंने पार्टी की नीतियों या निर्देशों के खिलाफ कोई गद्दारी नहीं की है। पार्टी की तरफ से जो भी कार्रवाई होगी, मैं उसे सहर्ष स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।”


विधायक ने यह भी साफ किया कि इस कदम का राजनीति में खरीद-फरोख्त या पैसों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “हम कोई सामान नहीं हैं कि कोई हमें खरीद सके। हम अपने नेता और अपने दल से सम्मान चाहते हैं। जब हमारे नेता का सम्मान नहीं हुआ तो हम वही करेंगे जो हमारे नेता का निर्देश होगा। राजेश राम ने हमें सतर्क रहने और अपने विवेक से निर्णय लेने को कहा है।”


मनोज विश्वास ने आगे कहा कि हिना शहाब को प्रत्याशी बनाने की संभावना थी। अगर ऐसा होता तो उन्हें अधिक वोट मिलते। लेकिन नॉमिनेशन के केवल एक दिन पहले प्रत्याशी का ऐलान किया गया और इसके विरोध में उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमने पार्टी के खिलाफ गद्दारी नहीं की। अगर हमने क्रॉस वोटिंग की होती तो कहा जाता कि हमने दल के खिलाफ कार्रवाई की है। हमें इस चुनाव में प्रत्याशी पसंद नहीं था, इसलिए हमने अपना वोट नहीं डाला।”


मनोज विश्वास का यह बयान उस समय आया है जब राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार और पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों को लेकर चर्चा जारी है। उनके खुलासे से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के भीतर नेताओं और विधायकों के सम्मान को लेकर असंतोष गहरा है।


Report By: प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें