ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

LPG सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा..फिर चला 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक, क्या यही है अच्छे दिन?

DESK: आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गयी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने

LPG सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा..फिर चला 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक, क्या यही है अच्छे दिन?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गयी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी घोषणा की है। हालांकि अभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि आज 1 सितंबर से लागू हो गयी। 


कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आज से की गयी 39 रूपये की वृद्धि को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि फिर चला 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक..कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 39 रुपए महंगा कर दिया गया है...पिछले महीने भी इसके दाम बढ़े थे. सिर्फ 1 महीने में करीब 48 रुपए महंगा हो गया कॉमर्शियल सिलेंडर..अच्छे दिन❓


बता दें कि कोलकाता में पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रूपये थी जो अब बढ़कर 1802.50 हो गया है। वही मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत पहले 1605 रुपये थी लेकिन आज से इसकी कीमत 1644 रुपये हो गयी है। बात महानगर चेन्नई की करे तो यहां पहले 1817 में कमर्शियल सिलेंडर मिलती थी लेकिन आज से 1855 रुपये में 19 किलो वाला सिलेंडर मिलेगा। राहत की बात है कि फिलहाल अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गयी है। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें