ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM नीतीश ने खास अंदाज में दी बधाई, कहा-किसी भी राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

International Women's Day 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

International Women's Day 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM नीतीश ने दी बधाई
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

International Women's Day 2025: पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन नारी शक्ति के लिए समर्पित है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के विभिन्न राजनेता बधाई दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।


एक्स पर पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। ' मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। '


वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है। सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति व शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और सेवा के बल पर सम्पूर्ण समाज सर्वांगीण तरक्की कर रहा है। आइए, लिंग भेद से मुक्त होकर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों। '

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें