ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

CM NItish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज सीवान में, करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत मंगलवार को सीवान पहुंचेंगे, जहां वह करोड़ों रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे.

CM NItish Kumar
आज सीवान में मुख्यमंत्री
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CM NItish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हर दिन एक जिले का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जिलों को विभिन्न योजनाओं की सौगात भी मुख्यमंत्री की तरफ से दी जा रही है। मंगलवार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत सीवान पहुंचेंगे।  उनके साथ अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे थे, जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था। सीएम के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे मंत्री विजय कुमार चौधरी और विभिन्न विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।


सोमवार को प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने जीविका दीदी से मुलाकात की और उनके काम की खूब सराहना की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब दे दिया और कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लालू के ऑफर पर मुख्यमंत्री कहा था कि हमको इससे क्या लेना देना है। हम शुरू से जो काम किए और जो हमलोगों के साथ रहे लेकिन एक गो गलती हमरा पर्टिया वाला दो जगह कर दिया था तो उसको तो हम्हीं हटा दिए न.. कि उ सब संभव नहीं है, जहां से हम सही थे। हमको मुख्यमंत्री पहली बार अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया था, हमको कितना मानते थे।


दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे।इसी बीच दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के बाद अब सीएम नीतीश की तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 16 जनवरी से सीएम की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण शुरू होगा जो 29 जनवरी तक चलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें