ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Politics: भोज देकर गायब हो गए चिराग पासवान, सीएम नीतीश पहुंचे लेकिन नहीं दिखे केंद्रीय मंत्री; बिना खाए लौट गए मुख्यमंत्री

Bihar Politics: मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। भोज में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो पहुंच गए लेकिन चिराग पासवान भोज से नदारद दिखे. जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो

Bihar Politics
भोज से गायब चिराग
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मकर संक्रांति के मौके पर पटना स्थित कार्यालय में दही-चूड़ा का भोज दिया है। भोज में गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान खुद भोज से गायब रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंचे और बाद में मुख्यमंत्री थोड़ी देर के बाद वहां से रवाना हो गए।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तरफ से पटना के पार्टी कार्यालय में आज दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस भोज में गठबंधन के सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। चिराग पासवान इस दही-चूड़ा भोज के जरिए एनडीए की एकजुटता दिखाने की तैयारी में थे लेकिन खुद उन्होंने ने ही एनडीए की एकजुटता को तार-तार कर दिया। 


चिराग के बुलावे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के दिन उनके दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए तय समय पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा पार्टी के कुछ नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय पहुंचे लेकिन चिराग पासवान खुद वहां मौजूद नहीं थे। पार्टी के नेताओं ने सीएम का स्वागत किया जबकि सीएम का स्वागत चिराग पासवान को करना चाहिए था। 


मुख्यमंत्री जब पहुंचे उस समय चिराग पासवान मौजूद नहीं थे। सीएम नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी नजर नहीं आए। बता दें कि बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का खास महत्व रहा है। बिहार में इस दिन सियासी समीकरण बिगड़ते और बनते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें