ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

CM Nitish Kumar: गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मिले सीएम नीतीश कुमार, पूर्व राज्यपाल अर्लेकर को दी विदाई

दिल्ली से पटना पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और पूर्व राज्यपाल को विदाई दी.

CM Nitish Kumar
राज्यपाल से मिले सीएम नीतीश कुमार
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से भी मुलाकात की और उन्हें विदाई दी।


दरअसल, बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावे नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया था। राज्यपाल के पटना पहुंचने के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में थे। ऐसे में दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से भी मिले और उन्हें विदाई दी।


बता दें कि बीते 24 दिसंबर कोकेंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था।केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया था। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया था।


वहीं डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया था। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया था जबकि डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल बनाया गया था। बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो जनवरी को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें