ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे कल्याणबीघा, पुण्यतिथि पर माता को दी श्रद्धांजलि; राज्यपाल भी रहे मौजूद

साल के आज पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता की पुण्यतिथि है. मां की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम सुबह-सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचे और माता को श्रद्धांजलि दी.

CM Nitish Kumar
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CM Nitish Kumar: नए वर्ष के पहले दिन अपनी माता की माता की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचे हैं। उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावा कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर सीएम ने कल्याणबीघा गांव स्थित स्व.रामलखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित अपनी मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।


बता दें कि बुधवार 1 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि है। मां की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री हर वर्ष अपने गृह जिला नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचते हैं और माता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह कल्याणबीघा पहुंचे और माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस पटना लौट गए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें