Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल INDvsENG: मैनचेस्टर टेस्ट के बीच भारतीय गेंदबाजों पर बरसे विराट कोहली के भाई, फैंस ने कहा "ठीक ही तो कह रहा बंदा"
28-Feb-2025 01:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और कार्यकर्ताओं को अभी से ही एकजुट कर रहे हैं। इसी बीच जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने दलित समागम आयोजित की है। गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम में सीएम नीतीश कुमार ने मांझी के साथ मंच साझा किया है।
हम के दलित समागम में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं। हाथी और ऊंट पर बैठकर कार्यकर्ता गांधी मैदान में पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दलित समागम में पहुंच चुके हैं, जहां जीतनराम मांझी और उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। गठबंधन के अन्य नेताओं का भी इस दलित समागम रैली में पहुंचने का सिलसिला जारी है।
गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम में बिहार के सभी जिलों से एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। HAM की इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के तमाम नेताओं को न्योता भेजा गया था। रैली को लेकर HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा था कि सभी जिले से दलित और वंचित जातियों के लोग शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलित समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाना और उनकी आर्थिक, समाजिक समस्याओं और राजनीतिक अधिकारों पर चर्चा करना है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि दलित समागम, दलित समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा, जिसमें उनकी आर्थिक, समाजिक समस्याओं और राजनीतिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।