ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सीएम हेमंत ने ED को भेजा समन का जवाब, सील बंद लिफाफा लेकर पहुंचा मुख्यमंत्री का दूत

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले में ईडी की तरफ से भेजे गए आठवें समन का जवाब दे दिया है। सीएम सचिवालय के कर्मी के हाथों मुख्यमंत्री ने अपना जवाब रांची स्थित प्रवर्तन

सीएम हेमंत ने ED को भेजा समन का जवाब, सील बंद लिफाफा लेकर पहुंचा मुख्यमंत्री का दूत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले में ईडी की तरफ से भेजे गए आठवें समन का जवाब दे दिया है। सीएम सचिवालय के कर्मी के हाथों मुख्यमंत्री ने अपना जवाब रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में भेजा है। कर्मी ने सीएम के जवाब वाला सील बंद लिखाफा ईडी दफ्तर में जमा करा दिया है। ईडी ने समन भेजकर मुख्यमंत्री से पूछा था कि वे खुद ईडी दफ्तर पहुंचेंगे या ईडी को खुद उनके पास आना होगा।


दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को अबतक 8 समन भेज चुकी है। ईडी की तरफ से सात समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद भी जब सीएम हेमंत ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें 8वां समन भेजा


8वां समन भेजकर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा था कि सात समन भेजने के बावजूद वे पूछताछ के लिए उपस्थित क्यों नहीं हुए। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच पत्र का जवाब देने और हाजिर होने को कहा था। ईडी ने अपने पत्र में कहा था कि या तो हेमंत ईडी के सामने पेश हों नहीं तो ईडी को खुद आना पड़ेगा। अब सीएम ने ईडी के आठवें समन का जवाब भेज दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें