ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

CM बनने के लिए NDA से अलग हुए थे चिराग: राष्ट्रीय LJP का तीखा तंज, कहा- हाजीपुर क्या 10 जगह से चुनाव लड़ें कोई फर्क नहीं पड़ता

SAMASTIPUR: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने जा रही है। 18 जुलाई को दिल्ली में होनेवाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को बीजेप

CM बनने के लिए NDA से अलग हुए थे चिराग: राष्ट्रीय LJP का तीखा तंज, कहा- हाजीपुर क्या 10 जगह से चुनाव लड़ें कोई फर्क नहीं पड़ता
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने जा रही है। 18 जुलाई को दिल्ली में होनेवाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को बीजेपी की तरफ से न्यौता मिला है। चिराग ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अपनी सहमति तो दे दी है लेकिन फिलहाल इसपर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी पहले से ही एनडीए के साथ है। ऐसे में हाजीपुर से चुनाव लड़ने की दावेदारी को लेकर चाचा-भतीजा एक बार फिर से आमने सामने आ गए हैं। राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा है कि सीएम बनने के लिए चिराग एनडीए से अलग हुए थे लेकिन सीएम नहीं बने तो अब फिर से एनडीए में शामिल होने चाह रहे हैं।   


दरअसल, प्रिंसराज रविवार को पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में समस्तीपुर में एनडीए द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चिराग पर तंज किया। उन्होंने कहा कि चिराग तो मुख्यमंत्री बनने के लिए एनडीए से अलग हुए थे और लेकिन सीएम नहीं बनें तो अब फिर से एनडीए में आना चाहते है लेकिन हमलोग जिसके साथ रहते है पूरी ईमानदारी से रहते है।


वहीं हाजीपुर सीट से चिराग पासवान के चुनाव लड़ने की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि कोई भी आदमी कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।उनको भी जहां से लड़ना है लड़ सकते है लेकिन हमलोग गठबंधन में किसी के साथ प्रेसर पॉलिटिक्स नही करते है। एनडीए में है और 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए एकजुट हैं।


बीजेपी कार्यकर्ताओ पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रिंसराज ने कहा कि बिहार में पूरी तरह गुंडाराज है, यहां दलितों को शराबबंदी के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं विपक्षी एकता की मुहिम पर प्रिंसराज ने कहा कि यह सब ड्रामेबाजी है। सब मिलकर भी किसी एक को पीएम फेस क्यों नहीं घोषित कर पा रहे है। उनके बीच एक अनार और सौ बीमार वाली बात दिख रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें