ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

‘CID पीछे लगाकर मेरी जासूसी करा रहे सीएम नीतीश’ तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर बड़ा आरोप

MADHUBANI: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के जिलो का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और उनके क्षेत्र की

‘CID पीछे लगाकर मेरी जासूसी करा रहे सीएम नीतीश’ तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर बड़ा आरोप
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के जिलो का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और उनके क्षेत्र की समस्या की जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी ने बिहार सरकार पर गंभारी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी जासूसी करा रहे हैं। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने आज दूसरे दिन झंझारपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है और हताशा में आकर मेरी जासूसी करा रहे हैं। मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में CID और स्पेशल ब्रांच वाले बैठे हुए थे। दरभंगा में उनके आईकार्ड से उनकी पहचान की गई।


उन्होंने कहा कि हमलोग सत्ता में आए तो केवल 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दे दी। बिहार में जाति आधारित जनगणना कराया और तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में आरक्षण दिया। आरजेडी की सरकार ने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने का काम किया है।


वहीं के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसबा सांसद संजय झा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि संजय झा को कौन जानता है। जो चुनाव नहीं लड़ा उनको जमीनी हकीकत से क्या लेना है। अभियंता दिवस पर छपी विज्ञापन पर बोलते हुए कहा कि राज्य में पुल पुलिया गिर रहा है। शराब, जुआ में जेडीयू के लोग पकड़े जा रहें हैं। भ्रष्टाचार के पैसों से विज्ञापन हो रहा है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें