ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘बिहार के नए सिरताज’, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर

Bihar Politics: पटना में लोजपा (रामविलास) की ओर से लगाए गए पोस्टरों में चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बिहार की राजनीति में नए सीएम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Bihar Politics
चिराग पासवान बनेंगे सीएम?
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: पटना की सड़कों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बिहार में अगले सीएम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।


पटना में लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा है “सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल। मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग। अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग।” यह पोस्टर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाए गए हैं।


यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। इससे पहले जमुई के सांसद और चिराग पासवान के जीजाजी अरुण भारती भी कह चुके हैं कि वे चिराग को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला एनडीए गठबंधन ही करेगा।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है। बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नाम भी चर्चा में हैं।


वहीं जेडीयू की ओर से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम संभावित उम्मीदवारों में गिने जा रहे हैं। महिला मुख्यमंत्री के तौर पर श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम भी चर्चा में हैं। इसी बीच, रविवार को नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर लिया, जिसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर रहे हैं। अब इन संभावित नामों की सूची में चिराग पासवान का नाम भी शामिल हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें