ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

चिराग पासवान औऱ लालू यादव की मुलाकात: राजद सुप्रीमो बोले-रामविलास पासवान भाई के बेटे जैसे चाहेंगे हम वैसे मदद करेंगे

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पहुंच गये. टाइम पहले से लिया गया था लिहाजा लालू के साथ साथ राबडी देवी और मीसा भारती सब चिराग के स्वागत के लिए तैया

चिराग पासवान औऱ लालू यादव की मुलाकात: राजद सुप्रीमो बोले-रामविलास पासवान भाई के बेटे जैसे चाहेंगे हम वैसे मदद करेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पहुंच गये. टाइम पहले से लिया गया था लिहाजा लालू के साथ साथ राबडी देवी और मीसा भारती सब चिराग के स्वागत के लिए तैयार थे. चिराग से मुलाकात हुई और फिर लालू बोले-रामविलास भाई के बेटे मेरे भी बेटे जैसे ही हैं. ये जैसे चाहेंगे वैसे मदद करने के लिए हम तैयार हैं.


लालू को बरसी का न्योता लेकिन नहीं पहुंच पायेंगे

दरअसल चिराग पासवान 12 सितंबर को पटना में अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की बरसी मना रहे हैं. बरसी को लेकर वे नेताओं के घर जाकर न्योता दे रहे हैं. बुधवार को वे पटना में कई नेताओं के घऱ जाकर मिले थे. गुरूवार की शाम दिल्ली में लालू यादव के घऱ पहुंच गये. मीसा भारती के घऱ में रह रहे लालू प्रसाद यादव के साथ साथ राबड़ी देवी औऱ मीसा भारती से चिराग की लंबी बातचीत हुई. लालू यादव ने फोन पर चिराग की मां रीना पासवान से भी बात की.


हालांकि लालू प्रसाद यादव बरसी में शामिल होने पटना नहीं आ पायेंगे. मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि डॉक्टरों ने अभी दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी. लिहाजा बहुत चाह कर भी वे पटना नहीं जा पा रहे हैं. लेकिन तेजस्वी औऱ उनके परिवार के तमाम दूसरे लोग रामविलास जी की बरसी में शामिल होंगे.


चिराग जैसे चाहेंगे वैसे मदद करेंगे

हालांकि इस मौके पर लालू यादव और चिराग पासवान दोनों मीडिया के सामने सियासी बात करने से बचे. लेकिन लालू यादव ने इशारों में सियासत भी समझा दी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हम सब साथ रहें. रामविलास भाई भी लंबे समय तक हमलोगों के साथ थे. हम चाहते हैं कि चिराग औऱ तेजस्वी भी साथ रहे. चिराग के साथ बहुत गलत हुआ है लेकिन ये जैसे कहेंगे हम वैसे मदद करने को तैयार हैं. 


उधर चिराग पासवान ने भी सियासी बातें नहीं की. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की बरसी का निमंत्रण देने औऱ लालू यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. लालू परिवार से उनके परिवार का पुराना लंबा संबंध रहा है. बचपन से ही वे लालू-राबडी आवास आते जाते रहे हैं. चिराग ने कहा कि ये मौका राजनीतिक बात करने का नहीं था इसलिए सियासत पर किसी किस्म की कोई बातचीत नहीं हुई है. वैसे चिराग पासवान पटना में तेजस्वी यादव से मिलकर भी उन्हें बरसी में आने का निमंत्रण दे आये हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें