BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
05-Mar-2025 12:33 PM
By First Bihar
Bihar Politics : सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद (एमएलसी) सुनील सिंह की सदस्यता बुधवार को बहाल कर दी गई है। 25 फरवरी के प्रभाव से विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज उनकी सदस्यता बहाली की घोषणा की।
सुनील सिंह ने इसके लिए आसन के प्रति आभार जताया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को बधाई दी। बिहार विधान परिषद ने उनकी सदस्यता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री के कारण रद्द कर दी थी। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था।
सदस्यता बहाली के बाद अब सुनील सिंह सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। अभी बजट सत्र लंबा चलना है और सुनील सिंह अब बजट सत्र में भाग ले सकेंगे। इसके लिए सुनील सिंह ने सभापति को पत्र भी लिखा था।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर विधान परिषद की आचार समिति ने उनकी सदस्यता रद्द की थी। इसके खिलाफ सुनील सिंह सर्वोच्च न्यायालय गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद सुनील सिंह ने सभापति अवधेश नारायण सिंह को पत्र लिखकर सदस्यता बहाल करने की गुहार लगाई थी। आज उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।