ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, मंत्री बनने वाले विधायकों को जाने लगे फोन, राजभवन से लिया गया समय

Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Nitish Kumar Cabinet Expansion
मंत्री बनने वाले विधायकों को जाने लगे फोन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में बजट सत्र से ठीक पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के मद्देनजर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कुल 6 से 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।  भाजपा से चार और जेडीयू से दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। 


खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि  राजभवन से मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन जाना शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी और जीवेश मिश्रा को फोन जा चुका है।


रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद और सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल मंत्री बनेंगे। मोतीलाल प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं। विजय मंडल अति पिछड़ा वर्ग से हैं। भाजपा कोटे से एक और विधायक अगड़ी जाति से मंत्री बनेंगे। इस तरह भाजपा जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। जेडीयू से किन दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार सरकार में नए समीकरण बनेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें