ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

बजट में बिहार को मिली सौगात से नीतीश गदगद: बोले- विशेष दर्जा नहीं मिला तो क्या हुआ, विशेष सहायता मिलना शुरू हो गया है

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर विपक्ष में आज विधानसभा में जोरदार हं

बजट में बिहार को मिली सौगात से नीतीश गदगद: बोले- विशेष दर्जा नहीं मिला तो क्या हुआ, विशेष सहायता मिलना शुरू हो गया है
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर विपक्ष में आज विधानसभा में जोरदार हंगामा मचाया हालाकि केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों से सीएम नीतीश कुमार गदगद हैं और उन्होंने केंद्र से बिहार को मिले मदद पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि विशेष दर्जा नहीं मिला तो क्या हुआ, विशेष मदद मिलनी शुरू हो गई है।


सीएम नीतीश ने कहा कि हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। बात हो रहा था कि विशेष राज्य के दर्जा का प्रावधान खत्म हो गया है। हमलोगों ने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद कीजिए। बिहार को भी आगे बढ़ना है और आगे बढ़ने के लिए उसे विशेष सहायता की जरूरत है, हमलोगों ने तो बहुत कुछ किया है बिहार के लिए। आपलोग तो जान ही रहे हैं बिहार में कैसे हालात थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के नवंबर महीने से जो हमलोगों ने काम करना शुरू किया तो बहुत कुछ बदल गया है। राज्य में सड़कों का विस्तार किया गया, कितना ज्यादा स्कूल बन गया। कितनी नई नई चीजों का निर्माण हुआ है, पटना का ही देख लीजिए। शाम के बाद कोई बाहर निकता था? लेकिन आज देख लीजिए। सबकुछ किया गया है। हमलोगों ने शुरू से कह दिया था कि बिहार को विकास के लिए मदद करिए।


उन्होंने कहा कि बजट में आज मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने कई चीजों का घोषणा कर दिया है। हम लोग जो इतना काम कर रहे हैं, उसमें केंद्र से बहुत सारी चीजों में और ज्यादा अतिरिक्त मदद मिलेगा तो और फायदा होगा। ये सब तो हो ही रहा है, ये लोग तो बिना मतलब है बोल रहा है। विशेष दर्जा बंद हो गया है तो बिहार को विशेष सहायता के तौर पर मदद होनी चाहिए, तो वो लोग मदद करना शुरू कर दिए हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें