ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

तेजस्वी ने सवर्णों को दिलाया भरोसा, बोले...CM बनने पर सभी को लेकर चलेंगे साथ

MUZAFFARPUR: बोचहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सवर्ण भाईयों समेत सभी से कहना चाहता हूं कि आपलोग मौका दीजिए. अगर मैं सीएम बनूंगा तो सभी को साथ लेकर चलू

तेजस्वी ने सवर्णों को दिलाया भरोसा, बोले...CM बनने पर सभी को लेकर चलेंगे साथ
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बोचहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सवर्ण भाईयों समेत सभी से कहना चाहता हूं कि आपलोग मौका दीजिए. अगर मैं सीएम बनूंगा तो सभी को साथ लेकर चलूंगा. 




अब नीतीश को नहींं दें मौका

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में क्या हुआ है वह कोई भूल नहीं सकता है. बच्चियों के साथ गंदा काम किया गया है. ऐसे लोग सरकार को चला रहे हैं. नीतीश कुमार ने 15 साल में कुछ नहीं किया. अगर 5 साल और मौका दिए तो बिहार बर्बाद हो जाएगा. दोषियों को सरकार ने बचाया है. 


कब मिलेगा विशेष राज्य का दर्ज

तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछता चाहता हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्ज कब मिलेगा. अब डबल इंजन की सरकार है. लेकिन ये इंजन बेकार है. क्योंकि अब ना तो विशेष राज्य का दर्ज मिला और ना ही विशेष पैकेज मिला. ये डबल इंजन की सरकार यहां की जनता के साथ धोखा कर रही है. लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना से अधिक लोग भूख से मर गए. लेकिन नीतीश कुमार डर से बाहर नहीं निकले. बाहर से आने वाले लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. 


10 लाख देंगे नौकरी

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं  को पहली कैबिनेट में नौकरी दी जाएगी. बिहार के लोगों को दवाई, सिंचाई और कमाई वाली सरकार चाहिए. बिहार में बुजुर्ग को समय पर वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. अगर मेरी सरकार बनी तो समय पर पैसा मिलेगा. 400 रुपए को बढ़ाकर 1 हजार रुपए कर देंगे. संविदा पर बहाल कर्मियों को वेतनमान देंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें