ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बोचहां में BJP को अहंकार ले डूबा, पप्पू यादव बोले.. जनता का आक्रोश जीता है

PATNA : बोचहां में अहंकार के कारण बीजेपी चुनाव हार गई और जनता के आक्रोश ने आरजेडी को जीत दिला दी। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने वहां चुनाव के नतीजे को अहंकार की हार बताया है। पप्पू या

बोचहां में BJP को अहंकार ले डूबा, पप्पू यादव बोले.. जनता का आक्रोश जीता है
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बोचहां में अहंकार के कारण बीजेपी चुनाव हार गई और जनता के आक्रोश ने आरजेडी को जीत दिला दी। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने वहां चुनाव के नतीजे को अहंकार की हार बताया है। पप्पू यादव ने कहा है कि यह जीत किसी पार्टी की नहीं बल्कि जनता में उभरे आक्रोश की जीत है जहां बीजेपी हार जाती है। 


जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव आज आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में बिहार शरीफ़ कोर्ट में पेशी होने पहुंचे थे। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि बोचहां के साथ देश भर में हुए 4 लोकसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में बीजेपी के अहंकार की हार हुई है। पप्पू यादव ने कहा कि बोचहां में किसी पार्टी की जीत नहीं हुई, बल्कि वहां समाज के हर तबके के साथ धोखा करने का नतीजा चुनाव परिणाम के रूप में आया है।


आज भाजपा मतलब नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी मतलब भाजपा हो गया है। और बिहार में कुछ लोग खुद को नरेंद्र मोदी समझने लगे हैं। इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। इस मौके पर उनके साथ जाप के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के अलावे सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। 


पप्पू यादव ने कहा कि जहां भी ईवीएम प्रभावित नहीं हुआ, वहां बीजेपी की हार हुई। उपचुनाव में भी ईवीएम के साथ छेड़खानी नहीं हुई, तो भाजपा को हर जगह मुहं की खानी पड़ी। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। 


पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, नही तो चुनाव का परिणाम ही कुछ और होता। उन्होंने अचार सहिंता को लेकर कहा कि अचार संहिता विरोधियों को परेशान करने का तरीका है। अचार संहिता मामले में हम निर्दोष हैं। न्याय व्यवस्था में सुधार लाने की ज़रूरत है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें