ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

BJP में ब्राम्हणों की अनदेखी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष के जिले में हो गई बगावत

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अंतिम तौर पर कर दी है। बीजेपी की तरफ से फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब पार्टी के अंदर बगावत के स

BJP में ब्राम्हणों की अनदेखी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष के जिले में हो गई बगावत
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अंतिम तौर पर कर दी है। बीजेपी की तरफ से फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब पार्टी के अंदर बगावत के सुर भी दिखने लगे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के गृह जिले में पार्टी के अंदर बगावती तेवर देखने को मिला है। 


पश्चिम चंपारण जिले के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडे ने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय कुमार पांडे ने पश्चिम चंपारण में एनडीए की तरफ से किसी भी सीट पर ब्राह्मण तबके से आने वाले उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने को भारी चूक करार दिया है। संजय पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'पश्चिम चंपारण में एनडीए द्वारा अपने मजबूत आधारभूत ब्राह्मण को एक भी टिकट न दिया जाना भारी चूक'। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद संजय पांडे का यह सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

BJP में ब्राम्हणों की अनदेखी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष के जिले में हो गई बगावत


आपको बता दें कि बीजेपी ने आज दिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें बगहा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राघव शरण पांडे को बेटिकट कर दिया गया है। पार्टी ने इस सीट से श्रीराम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले एनडीए की तरफ से पश्चिम चंपारण जिले में किसी भी सीट पर कोई ब्राह्मण कैंडिडेट नहीं दिए जाने से पार्टी के अंदर इस तबके से आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। संजय पांडे ने इसी नाराजगी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर सीधे शब्दों में अपनी बात लिखी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें