ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

BJP MP: बीजेपी सांसद के घर चोरी, कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर

BJP MP: लखनऊ में बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के घर चोरी हुई है। चोरों ने कैश समेत गहनों पर हाथ साफ कर लिया।

 BJP MP
बीजेपी सांसद के घर चोरी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BJP MP: लखनऊ में बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के घर से डेढ़ लाख रुपये और कीमती गहने चोरी हो गए हैं। घटना विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर हुई। उन्होंने नौकरों पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने लखनऊ के गौतमपल्ली कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जब घर में कोई नहीं था तो नौकरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


खबरों के मुताबिक विक्रमादित्य मार्ग पर संजय सेठ और उनकी पत्नी लीना का घर है। लीना सेठ शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक हैं। ऑफिस जाने के बाद घर लौटने पर उन्होंने देखा तो रुपये और गहने गायब हो गए थे।  होली में भी उनके दराज से 1 लाख रुपये गायब हुए थे। सांसद संजय सेठ के सुरक्षा अधिकारी ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई FIR में सांसद संजय सेठ के घर में साफ-सफाई का काम करने वाले गुलाब सिंह रावत, फूलचंद्र पाठक, शिवनाथ यादव, सोनू सिंह,शंकर और संतोष नाम के कुल 6 नौकरों पर शक जताया गया है। शिकायत में बताया गया है कि जब घर में कोई नहीं था तो इन नौकरों ने घर में नगदी और ज्वैलरी चोरी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें