ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

नीतीश कुमार पर BJP नेताओं का चौतरफा हमला, MLC संजय पासवान ने कहा-बिहार को छोड़ दें नीतीश, अब नहीं चलेगा नीतीश मॉडल

PATNA: 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें पैदा करनी शुरू कर दी है. भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने नीतीश कुमार को सीधी सलाह दी-अब बिहार क

नीतीश कुमार पर BJP नेताओं का चौतरफा हमला, MLC संजय पासवान ने कहा-बिहार को छोड़ दें नीतीश, अब नहीं चलेगा नीतीश मॉडल
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें पैदा करनी शुरू कर दी है. भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने नीतीश कुमार को सीधी सलाह दी-अब बिहार की राजनीति छोड़ दें. बिहार बीजेपी चला लेगी, नीतीश केंद्र की राजनीति करें. संजय पासवान ने कहा कि नीतीश मॉडल फेल हो गया है. क्या बोले संजय पासवान संजय पासवान ने कहा कि बिहार में अब नरेंद्र मोदी मॉडल चलेगा.नीतीश मॉडल बीते दिनों की बात हो गयी है. वैसे भी नीतीश कुमार को बिहार में राज करते 15 साल हो गये. अब उन्हें नये लीडरशिप के हाथों में बिहार सौंप देना चाहिये ताकि बिहार का और विकास हो सके. संजय पासवान ने कहा कि बिहार का विकास भाजपा शासन से ही संभव है. संजय पासवान बीजेपी के MLC होने के साथ साथ पार्टी के सीनियर लीडर हैं. वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. नीतीश पर बीजेपी का चौतरफा हमला नीतीश कुमार पर बीजेपी का चौतरफा हमला शुरू हो गया है. आज ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में घुसपैठिये हैं और यहां भी NRC बनाना चाहिये. ये नीतीश कुमार के उस दावे पर हमला था, जिसमें बार-बार ये कहा जाता है कि बिहार में कोई घुसपैठिया नहीं है. इससे पहले मंत्री विनोद कुमार सिंह ने भी NRC को लेकर लगातार बयान दिये हैं. जदयू ने दी तीखी प्रतिक्रिया जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने संजय पासवान के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को किसी की नसीहत की जरूरत नहीं है. संजय पासवान जैसे नेता हैसियत में रहें.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें