ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

BJP के पोस्टर से नीतीश कुमार का चेहरा गायब देख खुश हुए चिराग, कहा..जहां LJP के उम्मीदवार नहीं वहां BJP का करें समर्थन

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बीजेपी के पोस्टर से नीतीश के चेहरा गायब रहने पर चिराग ने पलटवार किया है और कहा कि बी

BJP के पोस्टर से नीतीश कुमार का चेहरा गायब देख खुश हुए चिराग, कहा..जहां LJP के उम्मीदवार नहीं वहां BJP का करें समर्थन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बीजेपी के पोस्टर से नीतीश के चेहरा गायब रहने पर चिराग ने पलटवार किया है और कहा कि बीजेपी को लग रहा था अगर फोटो लगाया तो नुकसान ही होगा.

चिराग़ पासवान ने कहा कि भाजपा के मेरे साथियों ने समय रहते नीतीश कुमार की फ़ोटो हटा लिया है. अब भाजपा के मेरे साथियों को भी नीतीश कुमार के तस्वीर से घबराहट हो रही हैं.  लेकिन पोस्टर देखकर अच्छा लगा. 

चिराग पासवान  ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है की जहां भी एलजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उन सभी स्थानों पर बिहार 1st बिहारी1st को लागू करने के लिए एलजेपी के प्रत्याशियों को वोट दें और अन्य स्थानों पर बीजेपी के साथियों  को दें. आने वाली सरकार नीतीशमुक्त सरकार बनेगी. बता दें कि बीजेपी ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया है. इसके अलावे बिहार में अखबारों में पहले तेजी पर बीजेपी का फुल पेज का विज्ञापन आया है. जिसमें नीतीश कुमार को जगह नहीं मिली है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें